ॐ श्री गणेशाय नमः
🏠

वास्तु शास्त्र सम्मत घर, प्रासाद, भवन, अथवा मन्दिर निर्माण करने का प्राचीन भारतीय विधि विज्ञान है। मानवजीवन में हमसब जिस जिस वस्तुओं का अपने दैनिक जीवन में उपयोग करते हैं उनसब वस्तुओं को किस प्रकार से किस स्थान पर रखा जाना चाहिए यही वास्तु है। वस्तु शब्द से वास्तु का निर्माण हुआ है।

🧭 वास्तुशास्त्र में दिशाओं का स्थान

पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और उत्तर ये चार मूल दिशाएं हैं। वास्तुशास्त्र में इन चार दिशाओं के अतिरिक्त 4 कोण जिन्हें चार उपदिशाओं के नाम से जानते हैं।

दो दिशाओं के मध्य के कोनों को भी दिशा कहते हैं जैसे आग्नेय, नैऋत्य, वायव्य और ईशान को दिशा कहा गया है। इसके अतिरिक्त आकाश और पाताल भी दिशा रूप में सम्मिलित किया गया है।

कुल दिशाएं: चार दिशा + चार कोण + आकाश + पाताल = 10 दिशाएं

🔆 दिशा एवं उपदिशाओं का महत्व

वस्तुतः दिशायें वास्तुशास्त्र का वैज्ञानिक आधार है, इसलिए यहां वर्णित दिशा-निर्देश पूर्णतया शास्त्रसम्मत हैं।

☀️

पूर्व दिशा (East)

स्वामी: इन्द्र देव | प्रतिनिधि: सूर्य

सूर्योदय के साथ यह दिशा का शुभारंभ होता है। प्राथमिक रूप से भवन के मुख्य द्वार को इसी दिशा में निर्माण करने का सुझाव दिया जाता है।

वैज्ञानिक कारण:

  • पूर्व में मुख्यद्वार होने पर सूर्य की किरणें व वायु की उपलब्धता भवन में पर्याप्त होती है
  • प्रातःकाल में सूर्य की पराबैंगनी किरणें रात्रि के समय उत्पन्न होने वाले सूक्ष्म जीवाणुओं को समाप्त करती हैं
  • भवन को ऊर्जावान बनाए रखती हैं
🔥

आग्नेय कोण (South-East)

स्वामी: अग्नि देव

पूर्व दिशा और दक्षिण दिशा के मध्य के कोण को आग्नेय कोण कहते हैं। यह दिशा उष्मायुक्त, जीवनशक्ति पूर्ण और ऊर्जा की दिशा है।

✅ क्या करें:

  • भोजनालय/रसोई घर का निर्माण
  • अग्नि तत्व से सम्बन्धित सभी कार्य

❌ क्या न करें:

  • चाकू या कैंची जैसी धारदार वस्तु न रखें
वास्तुदोष के प्रभाव: पूरे घर परिवार का माहौल अशांत और तनावपूर्ण, अनावश्यक धन की हानि, मानसिक परेशानी
🌙

दक्षिण दिशा (South)

स्वामी: यम देव

दक्षिण दिशा व्यक्ति के भूतकाल और पितरों से सम्बंधित है। यह दिशा वास्तुशास्त्र में सुख और समृद्धि का प्रतीक होती है।

✅ उपयुक्त:

  • गृहस्वामी का शयन कक्ष
  • अतिथि कक्ष
  • छोटे बच्चों का शयन कक्ष

❌ अनुपयुक्त:

  • खाली या हल्का न रखें
  • बगीचा या खुला स्थान न रखें
💰

नैऋत्य कोण (South-West)

स्वामी: नैऋती (स्थिर लक्ष्मी)

दक्षिण-पश्चिम के मध्य की दिशा को नैऋत्य कोण कहते हैं। यह दिशा धन की देवी की है।

✅ उपयुक्त:

  • घर के मुखिया का शयन कक्ष
  • आलमारी, तिजोरी
  • इस कोण को भारी रखें
वास्तुदोष के प्रभाव: दुर्घटना, असाध्य रोग, मानसिक अशांति, आचरण एवं व्यवहार खराब
🌊

पश्चिम दिशा (West)

स्वामी: वरुण देव

पश्चिम दिशा जल के देवता वरुण की है। सूर्यास्त होने के बाद अंधेरा हमारे जीवन और मृत्यु के चक्कर का अनुभव कराता है।

✅ उपयुक्त:

  • शौचालय, बाथरूम
  • सीढ़ियां
  • स्टोर रूम
  • पेड़-पौधे

❌ अनुपयुक्त:

  • शयन कक्ष (सायं कालीन सूरज की गर्मी के कारण)
💨

वायव्य कोण (North-West)

स्वामी: वायु देव

वास्तु शास्त्र अनुसार यह वायु देवता की दिशा है। वायव्य कोण भी सायं कालीन सूर्य की तपती रोशनी से प्रभावित रहता है।

✅ उपयुक्त:

  • शौचालय
  • स्टोर रूम
  • स्नान घर

यह उष्मा शौचालय एवं स्नानघर को स्वच्छ एवं सूखा रखने में अत्यंत सहायक सिद्ध होती है।

⭐

उत्तर दिशा (North)

स्वामी: कुबेर (धन के देवता)

यह दिशा ध्रुव तारा की भी है। आकाश के उत्तर दिशा में स्थित ध्रुव तारा स्थायित्व व सुरक्षा का प्रतीक है।

✅ उपयुक्त:

  • प्रवेश द्वार
  • अतिथि कक्ष / बैठक
  • समस्त आर्थिक कार्य

भारत देश भूमंडल के उत्तरी अक्षांश पर स्थित है, इसीलिए उत्तरी भाग अधिक प्रकाशित रहता है। इसे खुला रखें।

🙏

ईशान कोण (North-East)

स्वामी: भगवान शिव

यह दिशा अन्य सभी दिशाओं में सर्वोत्तम दिशा मानी जाती है। वास्तुपुरुष का मुख इस कोण में होता है।

✅ उपयुक्त:

  • देव स्थान / मंदिर
  • मुख्य जलस्रोत (कुआं, नलकूप)
  • खुला रखें

❌ कभी न करें:

  • शौचालय
  • कूड़ा-कचरा
  • गंदगी

ईशान कोण में जल स्रोत पर सुबह के सूर्य की पैरा-बैंगनी किरणें जल को स्वच्छ कर देती हैं।

🏗️ भवन निर्माण के नियम

प्रत्येक व्यक्ति की पहली आकांक्षा होती है कि अपना घर होना चाहिए। जब यह सपना सच होने जा रहा हो, तो वास्तुशास्त्र के अनुसार गृह निर्माण करवाना चाहिए।

कक्षों का स्थान निर्धारण:

आग्नेय कोण पाकशाला (रसोई)
दक्षिण शयन कक्ष
नैऋत्य कोण अस्त्र-शस्त्रागार / तिजोरी
पश्चिम भोजन कक्ष
वायव्य कोण धन रखने का स्थान
ईशान कोण देवालय / पूजाघर
उत्तर जल रखने का स्थान
उत्तर-पूर्व मध्य बाथरूम

💡 महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स

🌳

वृक्षों के बारे में

भवन के आस-पास बरगद, पीपल, इमली, कैथ, नींबू, कांटे वाले एवं दूध वाले वृक्ष नहीं होने चाहिए। इन वृक्षों के घर के आस-पास होने से गृह स्वामी की धन की हानि होती है।

💧

जलस्रोत का स्थान

कुआं एवं जलस्रोत का स्थान मुख्य द्वार से पूर्व, ईशान, उत्तर अथवा पश्चिम में होने से धन प्राप्त होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

⚠️

जलस्रोत के दोष

  • अग्निकोण में: संतान हानि
  • दक्षिण में: गृहिणी का नाश
  • नैऋत्य कोण में: गृहमालिक का विनाश
  • वायु कोण में: भय और चिंता
🔢

स्तंभ और सीढ़ियां

स्तंभ: सम संख्या में लगवाएं (सुख-सौख्य)

सीढ़ियां: विषम संख्या में रखें

❄️

फ्रिज का स्थान

  • पश्चिम: मजबूत संबंध और संपन्नता
  • दक्षिण-पश्चिम: शांति
  • दक्षिण: ❌ कभी न रखें (अग्नि तत्व से विरोध)
📅

कैलेंडर

घर के दरवाजे के ऊपर कैलेंडर न लगाएं, क्योंकि यह घर के सदस्यों को रोगी बना देता है और मुखिया के लिए बुरा होता है।

🏠

नया मकान खरीदने का उपाय

यदि कोई नया या पुराना मकान अथवा फ्लैट खरीदना हो और उसकी शुभ-अशुभता जानना चाहते हों तो एक नवजात कन्या को वहां ले जाएं।

  • यदि कन्या रोना आरंभ कर दे तो वह भवन निवास के अनुकूल नहीं है
  • यदि वह मुस्कुराती रहे तो वह भवन निवास के योग्य है - उस भवन को खरीद लेना चाहिए

वास्तु परामर्श के लिए संपर्क करें

अपने घर या ऑफिस के वास्तु विश्लेषण के लिए हमारे विशेषज्ञ से बात करें

वास्तु परामर्श लें →
" ज्योतिष भविष्य का डर नहीं, निर्णय की दिशा है — और दिशा सही, तो दशा सही। "
🔮

कुंडली विश्लेषण

अपनी कुंडली का पूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण कराएं योग्य ज्योतिषाचार्यों के द्वारा

आपकी जानकारी पूर्णतया सुरक्षित है